Short Stories



  ईमानदारी  

  Ashok Yogi "Shastri"         2023-07-17 02:57:28

जिसके भीतर कुछ और है बाहर कुछ और है,विश्वासघाती मनुष्य कभी सफल नहीं होता।यकीन मानिए उसे कभी न कभी बहुत बड़ी चोट लगती है,बहुत गहरा जख्म होता है।जो व्यक्ति अपने ही परिवार के सदस्यों से फरेब करे अपने मित्रों को धोखा दे ,उस मनुष्य के जीवन में विपत्तियाँ  कभी साथ नहीं छोड़ती।अपनों से दगा करने वाले ,अपनों से लुका छिपी का खेल खेलने वाले कभी जीवन में पूर्णता को नहीं पाते हमेशा अधूरे रहते हैं।ऐसे व्यक्ति के पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती भले लाख कोशिश करें।अविश्वासी लोग कभी न कभी बहुत बड़ा आघात सहते हैं।जो लोग पाप में संलिप्त हैं।जो लोग हमेशा बैर विरोध में लगे रहते हैं। जो अत्याधिक क्रोधी मनुष्य हैं वह हमेशा सबसे ज्यादा डरते हैं।ऐसे शख्स हमेशा डर के साय में रहते हैं।जो लोग साफ स्वच्छ निर्मल छवी के होते हैं वह हमेशा निडर रहते हैं।आत्मा के साथ चलकर रहने वाले ऐसे व्यक्ति ईश्वर को बहुत प्यारे होते हैं।जो लोग अनुचित ढंग से करोड़पति बन जाएं धन धान्य से भरपूर हों वह दुनिया की नज़र में कभी सम्मान नहीं पाते उन्हें हेय दृष्टि से ही देखा जाता है। 

-*-*-*-*-