ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| 100 खंड, 1000 उपखण्ड, हजारो पन्नो की पोथी, कर्मचारी के लाभ में ये हमेशा लगती क्यों थोथी | ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| नियम बहुत लिखे है लेकिन फिर भी लगे न पूरी, दिमाग हमने बहुत खपाया, अब भी समझ अधूरी | ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| कामगार हो या कोई विद्वान, समझ न सका इसकी विज्ञानं, ये कौन ऐसी पुस्तक है, जिसका मैनेजमेंट करता गुणगानं ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| बिना एक अक्सर बदले ही ये कैसे नियम बदल जाता हर पंक्ति का मतलब है पर हमें समझ नहीं आता | ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है||
-*-*-*-*-