Poems

 जादू किताब 

  Dheer       2021-03-23 09:21:32

ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| 

100 खंड, 1000 उपखण्ड,  हजारो  पन्नो  की पोथी,
कर्मचारी के लाभ में ये हमेशा लगती क्यों थोथी | 
ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| 

नियम बहुत लिखे है लेकिन फिर भी लगे न पूरी, 
दिमाग हमने बहुत खपाया, अब भी समझ अधूरी | 
ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| 

कामगार हो या कोई विद्वान, समझ न सका इसकी विज्ञानं, 
ये कौन ऐसी पुस्तक है, जिसका  मैनेजमेंट करता गुणगानं 
ये कैसी जादू किताब है, कैसे बनी इसका क्या है हिसाब है|| 

बिना एक अक्सर बदले ही ये कैसे नियम बदल जाता 
हर पंक्ति का मतलब है पर हमें समझ नहीं आता |

-*-*-*-*-